उत्तर प्रदेश

Up News :संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका

Sarita
3 May 2025 7:53 AM IST
Up News : पसगवां थाना क्षेत्र के कोटा मुगल गांव में कैश (11) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। एसएचओ पसगवां रविंद्र सोनकर के मुताबिक क्षेत्र के कोटा मुगल गांव निवासी कैश (11) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
उसका शव पूर्व स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में बैठी मुद्रा में मिला। बच्चे के गले में फंदा लगा हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि क्या कोई बैठकर फांसी लगा सकता है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। एसएचओ ने बताया कि फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला है।
Next Story