उत्तर प्रदेश

Up News: खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिरा बच्चा, बुझ गया घर का चिराग

Sarita
19 April 2025 7:43 AM IST
Up News: खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिरा  बच्चा, बुझ गया घर का चिराग
x
Up News: थाना मैगलगंज क्षेत्र के सेमराघाट में शुक्रवार को खेलते समय दो वर्षीय बच्चा पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया। इससे पहले कि परिजन कुछ जान पाते और उसे बाहर निकाल पाते, उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
बता दें, सेमराघाट गांव निवासी हरजिंदर सिंह का दो वर्षीय बेटा वर्षदीप सिंह घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह शौचालय में पहुंच गया और वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका। कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्चा दिखाई नहीं दिया तो वे शौचालय की तरफ गए तो देखा कि वर्षदीप सिंह बाल्टी में पड़ा हुआ था।
इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे बाल्टी से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। इंस्पेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों ने नहीं दी है।
Next Story