उत्तर प्रदेश

UP News: शौचालय टैंक में गिरकर मासूम की मौत

Sarita
20 Dec 2025 6:19 AM IST
UP News:   शौचालय  टैंक में गिरकर मासूम की मौत
x
UP News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर देर शाम बने टोल प्लाजा के पास स्थित शौचालय के टैंक में गिरकर तीन साल के बालक की मौत हो गई। मशक्कत के बाद बच्चे को टैंक से निकालकर सीएचसी भरथना ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर चीख पुकार मच गई। विजय ने बताया कि बेटा पिल्ले के साथ खेल रहा था। कुत्ते के बच्चे के पीछे-पीछे अर्पित टैंक के पास चला गया था और हादसा हो गया। टोल प्लाजा मैनेजर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि टैंक का निर्माण करने वाली कंपनी डीबीएल ने टैंक बनाकर उसे खुला छोड़ दिया था। उनको कई बार पत्राचार किया गया कि टैंक को ढक दिया जाए लेकिन उन्होंने नहीं ढका। जब से एक्सप्रेसवे खुला है तब से ही टैंक खुला हुआ था। उनको फिर पत्र जारी किया जाएगा और टैंक को बंद कराया जाएगा।
Next Story