- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कोहरे से...
उत्तर प्रदेश
UP News: कोहरे से अफरा-तफरी, आधा दर्जन गाड़ियां टकराईं, दो लोगों की मौत
Sarita
5 Jan 2026 10:24 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ग्वालियर हाईवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव नगला इमली के पास तड़के एक के बाद एक करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गाड़ियों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
स्थानीय ग्रामीण सत्येंद्र सिंह चाहर ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। इसी वजह से सुबह छह बजे के करीब एक के बाद एक कई गाड़ियां टकरा गईं। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग छह लोग घायल हो गए।पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फंसे हुए लोगों को निकालने के बाद उन्हें चिकित्सा के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया। कोहरे के मौसम में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
TagsUPकोहरेगाड़ियांटकराईंदोमौतUPfogvehiclescollidedtwodeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





