उत्तर प्रदेश

Up News: गाजर का हलवा बना जहर

Sarita
22 Feb 2025 12:45 PM IST
Up News:  गाजर का हलवा बना जहर
x
Up News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में एक पुण्यतिथि समारोह के दौरान गाजर का हलवा खाने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। डिडौली गांव निवासी कुलदीप गुप्ता के पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में शामिल 50 से अधिक बच्चे और महिलाएं अचानक बीमार हो गईं। खाने के कुछ देर बाद ही उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग की आशंका है। बताया जा रहा है कि नकली दूध और नकली मावा से गाजर का हलवा बनाया गया था।
जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ है और 50 से अधिक बच्चे और महिलाएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग ने मौके पर जाकर सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए हैं।
Next Story