उत्तर प्रदेश

Up News: कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त,2 की मौत

Sarita
26 Feb 2025 7:48 AM IST
Up News: कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त,2 की मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 122 पर प्रयागराज कुंभ से स्नान कर लौट रही कार डंपर से टकरा गई, जिससे दो की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि कार चालक को नींद आ गई, जिसके बाद कार डंपर से टकरा गई जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। बताया जाता है कि विक्रम पुत्र कालूराम निवासी फेफना थाना फेफना जिला हनुमानगढ़ राजस्थान प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर अपने गृह जनपद लौट रहे थे। लक्ष्मी देवी (50), बेटी कुमारी करीना (24), बेटा पीयूष (26) पुत्र अशोक कुमार, भाई राजेंद्र (58), बीना (56) पत्नी राजेंद्र कुमार, मयंक पुत्र राजेंद्र कुमार (28) जैसे ही उनकी कार एक्सप्रेसवे पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत वैनी हरदू गांव के पास पहुंची तो गाड़ी चलाते समय झपकी आने के कारण अचानक आगे चल रहे अज्ञात डंपर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में बैठे सातों लोग चीखने-चिल्लाने लगे। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस बी 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सैफई भेजा गया। सैफई में उपचार के दौरान अशोक और राजेंद्र की मौत हो गई, परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Next Story