भारत

पहले दादी को मारा फिर...परिवार को खत्म करने वाले खूनी ने पुलिस को बताया

Nil dhankar
26 Feb 2025 7:40 AM IST
पहले दादी को मारा फिर...परिवार को खत्म करने वाले खूनी ने पुलिस को बताया
x
पढ़े पूरी खबर

केरल। तिरुवनंतपुरम जिले के वेनजारामूडू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय युवक ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अपनी प्रेमिका और परिवार के चार लोगों की हथौड़े से मार-मारकर नृशंस हत्या कर दी। इन वारदातों को अंजाम देने के बाद वह पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि उसने अपनी मां की भी हत्या की कोशिश की, लेकिन वह बच निकली। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में उसका छोटा भाई, दादी, चाचा, चाची और प्रेमिका शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना केरल में हाल के वर्षों की सबसे वीभत्स हत्याओं में से एक है। आरोपी अफान ने अपनी प्रेमिका फरसाना की हत्या एक भारी हथौड़े से की, जिससे उसका सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। फरसाना का शव कुर्सी पर बैठा हुआ पाया गया और उनके चेहरे पर कई चोटें थीं। प्रेमिका से शरीर पर चोट दर्शाती हैं ति अफान ने उन्हें कई बार मारा। आरोपी ने अपनी 13 वर्षीय भाई अफसान को भी बर्बरता से मार डाला और उसके शव के पास ₹500 के नोट भी फैला दिए। यह वारदात उसकी मानसिक स्थिति को दर्शाते हैं।

इसके बाद अफान ने अपनी मां शेमी को भी हथौड़े से हमला किया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में भर्ती हैं। फिर उसने अपने चाचा लतीफ के घर जाकर उन्हें बेरहमी से मार डाला। लतीफ को 20 से अधिक बार हथौड़े से मारा गया और उनका सिर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। चाची सजीथा को भी हमले का शिकार होना पड़ा। हमले के वक्त वह रसोई में चाय बना रही थीं। उनकी हत्या भी वही हथौड़े से मारकर की गई।

आरोपी के बारे में जानकारी मिली है कि उसने अपनी दादी सलमा बीवी से हत्या का सिलसिला शुरू किया था। इसके बाद उसने लतीफ और सजीथा को मारा, और फिर अपने छोटे भाई को स्कूल से लेकर घर लाया और उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद अफान ने अपनी प्रेमिका को भी घर बुलाकर मार डाला। हत्या के बाद उसने अपने घर में गैस सिलेंडर का वाल्व खोल दिया था ताकि कोई रात में घर में घुसे तो धमाका हो जाए।

Next Story