- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: ओवरटेक करते...
उत्तर प्रदेश
Up News: ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ,कार खाई में गिरी,दो युवकों की मौत
Sarita
10 April 2025 7:32 AM IST

x
Up News: रामकोट थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बहराइच जिले के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बहराइच के चार युवक कार से एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। बताया जाता है कि ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बहराइच जिले के चार युवक मिश्रिख के एक गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बुधवार शाम रामकोट थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास कार से लौट रहे थे।
लौटते समय नवीन चौक के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई। हादसे में आशीष और कुशमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील और रवि प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsUpकारखाईगिरीदोमौतUpcarfell into ditchtwodied जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





