- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अनियंत्रित...
उत्तर प्रदेश
Up News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार , दो भाइयों की मौत, तीन घायल
Sarita
17 Oct 2025 7:24 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बरेली के गजरौला कला थाना क्षेत्र के अजीतपुर पटपुरा गाँव के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। भाइयों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है।
गजरौला क्षेत्र के अजीतपुर पटपुरा निवासी शंकरलाल के पुत्र शिवकुमार (32) और रूपलाल (50) गुरुवार रात 8 बजे अपने दोस्तों के साथ जमुनिया से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी इनोवा कार अजीतपुर पटपुरा के पास पहुँची, अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फुट गहरी खाई में पलट गई। खाई में पानी भी भरा हुआ था। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय निवासियों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में शिवकुमार और रूपलाल की मौके पर ही मौत हो गई। भूड़ा सरैंदा निवासी खेमकरन (50) पुत्र केसरी लाल और छत्रपाल पुत्र रामदुलारे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर गजरौला कला थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वाहन को कब्जे में लेकर जाँच की जा रही है। दुर्घटना का कारण तेज गति और मोड़ पर नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। मृतकों के परिजन गमगीन हैं। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsUpखाईकारदोमौततीनघायलUpditchcartwodeathsthreeinjured. HaryanaSandeepbeforeहरियाणासंदीपपहलेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





