भारत

बुजुर्ग को दो लोगों ने उतारा मौत के घाट, ईंट से सिर को कुचला

Nilmani Pal
17 Oct 2025 7:11 AM IST
बुजुर्ग को दो लोगों ने उतारा मौत के घाट, ईंट से सिर को कुचला
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बिजनौर में चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव किरतपुर में विवाद के बाद दो सगे भाइयों ने बुधवार देर रात बुजुर्ग की सोते समय ईंट से वारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने गांव के दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ देर बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव किरतपुर निवासी अतुल कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम गांव के दो सगे भाई अवनीश उर्फ तारा सिंह और हर्ष कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह बुधवार शाम गांव में शराब पीकर घूम रहे थे। दोनों ने उनके पिता जयपाल सिंह और चाचा दीपक से गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया था। अतुल ने बताया कि रात में उसके पिता जयपाल(65) घर के बरामदे में सो रहे थे।

आरोपी अवनीश और हर्ष ने उसके पिता के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। शोर सुनकर परिजन बरामदे की और दौड़े तो आरोपी भाग निकले। वहीं पिता को देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ चांदपुर देशदीपक सिंह व प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण भी पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कहासुनी के दौरान दीपक ने उनकी पिटाई कर दी थी। इसके चलते उन्होंने दीपक की हत्या करने की ठान ली थी। बताया कि बरामदे में अक्सर दीपक सोता था, लेकिन बुधवार को वहां जयपाल सोया हुआ था। इसका आरोपियों को पता नहीं था। आरोपियों ने अंधेरे में दीपक की जगह जयपाल को मौत के घाट उतार दिया। वहीं जयपाल की हत्या के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी अवनीश और हर्ष के घर दबिश दी। टीम को दोनों आरोपी घर पर सोते हुए मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

Next Story