- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ट्रैक्टर...
उत्तर प्रदेश
UP News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार , चालक समेत तीन की मौत,एक घायल
Sarita
31 May 2025 11:22 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर सीमेंट के पोल से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से इको कार टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना को देख रहे एक स्कूटी सवार को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सीओ पूर्णिमा सिंह मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली और जांच की।
औद्योगिक क्षेत्र के चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ओरिएंटबेल फ्लाईओवर पर सीमेंट के पोल लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से इको कार टकरा गई हादसे में कार चालक सचिन (25) निवासी गांव पचगाई, थाना शिकारपुर, अमित (35) निवासी गांव अमरपुर, थाना पहासू, दीनानाथ (45) निवासी दादरी जिला गौतमबुद्धनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन ने स्कूटर सवार को टक्कर मारी इस बीच, दुर्घटना देख रहे एक स्कूटर सवार को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल स्कूटर सवार की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsUPट्रैक्टर ट्रॉलीटकराईकारतीनमौतtractor trolley collidedcarthreediedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





