उत्तर प्रदेश

Up News: कार ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत

Sarita
27 March 2025 9:05 AM IST
Up News:  कार ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खन सराय गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी 18 वर्षीय आशिक पुत्र रमापति और 35 वर्षीय कन्हैया पुत्र विपत बिंद बुधवार की सुबह बाइक से किसी रिश्तेदार के घर से घर लौट रहे थे तभी जौनपुर मुख्य मार्ग पर अक्खन सराय गांव के पास तेज रफ्तार बैगनार कार ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आशिक को मृत घोषित कर दिया। कन्हैया की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Next Story