उत्तर प्रदेश

Up News: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर,महिलाओं की दर्दनाक मौत

Sarita
14 May 2025 8:38 AM IST
Up News: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर,महिलाओं की दर्दनाक मौत
x
Up News: हाथरस जिले में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अहवरनपुर गांव निवासी मधु (20) और उसकी भाभी भारती (19) मंगलवार शाम बाजार गई थीं और रात करीब आठ बजे अपने पड़ोसी विमल के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रही थीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रास्ते में नगला सिंघी गांव के पास मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में मधु और भारती की मौके पर ही मौत हो गई। नारायण ने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल चला रहा युवक विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story