छत्तीसगढ़

विधायक ने टॉपर को Tablet PC किया गिफ्ट

Nilmani Pal
14 May 2025 8:17 AM IST
विधायक ने टॉपर को Tablet PC किया गिफ्ट
x
छग

जांजगीर। बलौदा क्षेत्र के पंतोरा गांव की होनहार छात्रा खुशी देवांगन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है। कॉमर्स संकाय की छात्रा खुशी ने 500 में से 480 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

खुशी की इस सफलता पर अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की और टैबलेट पीसी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की सफलता समाज के लिए प्रेरणा है।

खुशी का सपना है कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बने। उनके इस सपने को साकार करने में उनके पिता जो बर्तन की छोटी दुकान चलाते हैं और पूरे परिवार ने कड़ी मेहनत और समर्पण से साथ दिया है। खुशी के परिवार में माता-पिता और चार बहनें हैं।

Next Story
null