छत्तीसगढ़

पार्षद सट्टेबाजी केस में गिरफ्तार, रायपुर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

Nilmani Pal
14 May 2025 7:33 AM IST
पार्षद सट्टेबाजी केस में गिरफ्तार, रायपुर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
x
छग




जनता से रिश्ता की खबर पर कार्रवाई

जनता से रिश्ता ने अख़बार और न्यूज़ वेबपोर्टल में नंदू लालवानी को लेकर खबर प्रकाशित किया था

जनता से रिश्ता में खबर छपने के बाद एक्शन में आई क्राइम ब्रांच की टीम

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में सक्रिय सटोरिए पाकिस्तानी है, जो अवैध तरीके से वहां निवास कर रहे है

सटोरियों की संपत्ति कुर्क होनी चाहिए

सट्टे के अवैध कारोबार के लिए कहाँ कहाँ से लगवाड लोग पैसा लगाते है

महादेव सट्टा ऐप से कितना कारोबार किया

सट्टा किंग नंदू लालवानी का पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन का बारीकी से जांच करने पर चौंकाने वाले खुलासे होंगे

दुबई से कौन कौन खाईवाल तिल्दा भाटापारा रायपुर में सट्टे का लिंक देकर कारोबार करते आ रहे है

पुलिस के लिए जाँच का विषय ये भी है कि सभी सट्टे में पैसा लगाने वाले और सट्टे की कटिंग जहाँ तक जाती है वहाँ तक संपूर्ण गहराई से जाँच कर पूरे रैकेट को पर्दाफ़ाश करते हुए सभी लोगों को गिरफ्तार करें

अगर पुलिस यह नहीं करती है तो यह मान लिया जाएगा कि कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता लिए होती है, जिससे समय और जनता का पैसा बर्बाद

सट्टेबाजी से कई बन चुके है करोड़पति और अरबपति

सटोरिए अवैध कारखाने और छोटे -छोटे फैक्ट्रियों के भी मालिक

पार्षद गोविंद लालवानी उर्फ़ बबन पर गजानन बुक नाम से सट्टा आईडी ऑपरेट करने का आरोप लगा था, FIR होने के बाद से कहीं छुप गया था. ...

रायपुर। नंदू लालवानी और पार्षद गोविंद लालवानी उर्फ़ बबन को क्राइम ब्रांच की टीम ने करोड़ों की सट्टा खाईवाली के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से सट्टे की मोटी रकम के हिसाब-किताब और रिकॉर्ड मिले हैं।

इतना ही नहीं, नंदू लालवानी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और सटोरी गैंग का पर्दाफाश किया है, जो पैनल सट्टा चला रहा था। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी नंदू लालवानी और पार्षद गोविंद लालवानी उर्फ़ बबन को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में सट्टे की रकम को लेकर एक मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसमें नंदू लालवानी का नाम सामने आया था। उस वक्त भी केस दर्ज हुआ था और उन्हें हिरासत में लिया गया था। पूरा मामला तिल्दा नेवरा क्षेत्र का है।







Next Story
null