उत्तर प्रदेश

Up News: स्टैंड से निकलकर सड़क पर सवारियां बैठा रही हैं बसें, शहर में लग रहा है जाम

Sarita
4 May 2025 12:54 PM IST
Up News:  स्टैंड से निकलकर सड़क पर सवारियां बैठा रही हैं बसें, शहर में लग रहा है जाम
x
Up News: शहर में यातायात विभाग लोगों को जाम से राहत नहीं दिला पा रहा है। मुख्य चौराहों और सड़कों से अवैध परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। स्टैंड की जगह सड़क पर कहीं से भी प्राइवेट बसें, ईको कार, ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। यहां तक ​​कि ईको कार संचालकों ने भामाशाह चौक से बदायूं क्लब रोड को अपना अड्डा बना लिया है। चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड की तैनाती के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति शहर के मुख्य चौराहे भामाशाह चौक पर है। सुबह से शाम तक बरेली और ककराला जाने वाली सड़कों पर प्राइवेट बसें, ईको कार, ई-रिक्शा खड़ी रहती हैं।
इससे यातायात प्रभावित होता है। कई बार जाम लग जाता है। हालांकि चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात रहते हैं, लेकिन जाम लगने पर वे वाहनों को लाइन में आगे भेजकर जाम खुलवा देते हैं, लेकिन सवारियां ढोने वाली बसों और ईको कारों को नहीं हटाया जाता। बस संचालक संघ की मांग के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। शनिवार को भी चौराहों पर सवारियां उठाई जा रही थीं।
जिलाध्यक्ष ने बस मालिकों को बताया कि उनके मांग पत्र के बाद एआरटीओ ने एसएसपी को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने पुलिस की मदद से अवैध वाहनों का संचालन बंद कराने और अवैध स्टैंड हटाने की भी मांग की है। बस मालिक पप्पू फारूकी, भरत गुप्ता, मिंटू गुप्ता, सुखेंद्र सिंह, शराफत हुसैन, श्याम कुमार सिंह, नितिन ठाकुर, मुस्ताक खान, राजू जैन आदि मौजूद रहे।
Next Story