- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: ज़मीन विवाद...
उत्तर प्रदेश
Up News: ज़मीन विवाद में चली गोलियां, 3 साल की बच्ची समेत 4 घायल
Sarita
16 April 2025 12:51 PM IST

x
Up News: सदर कोतवाली के सफीपुर मजरा कचुआपुरवा गांव में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के प्रॉपर्टी डीलर ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि करीब 35 साल पहले कचुआपुरवा में लोगों ने तालाब पाटकर ग्राम समाज की जमीन पर कॉलोनी बसा ली थी। जमीन तालाब की होने के कारण तहसील प्रशासन ने उस पर रह रहे लोगों के खिलाफ 15डी के तहत कार्रवाई की थी। मंगलवार की देर शाम कुछ प्रॉपर्टी डीलर मौके पर पहुंचे और जमीन को अपना बताकर खाली कराने का प्रयास किया।
इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रॉपर्टी डीलरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मंजू (50), तरन्नुम (30), जोया (3) और जैद (5) घायल हो गए। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि जमीन पर कब्जे के विवाद में यह घटना हुई है। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
TagsUpविवादगोलियांबच्ची4 घायलUpdisputebulletsgirl4 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





