- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ट्रेन की चपेट...

x
UP News: यूपी के सहारनपुर स्थित पेपर मिल फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि एक यात्री का रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर कट गया। जीआरपी और सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना का पता लगने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे।
पहली घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। पेपर मिल रेलवे फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर दो युवक बैठे थे। इसी बीच सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक कट गए। मालगाड़ी के नीचे आते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। मालगाड़ी से दो युवकों के कटने की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवक बुरी तरह से कटे हुए थे। दोनों की पहचान अरमान (22) व सिकंदर (23) निवासी गांव शेखपुरा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर बैठे थे, जिनको मालगाड़ी आने की भनक तक नहीं लगी।
TagsUPट्रेनचपेटजीजा-सालेमौतUPtrainhitbrother-in-lawdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





