उत्तर प्रदेश

UP News: नसें सिकुड़ने से पड़ रहा ब्रेन स्ट्रोक, आठ की मौत

Sarita
20 Dec 2025 8:14 AM IST
UP News:  नसें सिकुड़ने से पड़ रहा ब्रेन स्ट्रोक,   आठ की मौत
x
UP News: ठंड में नसें सिकुड़ने से खून में थक्का जम रहा है। इससे हार्ट और ब्रेन अटैक पड़ रहा है। शुक्रवार को कार्डियोलॉजी की ओपीडी में 10 रोगी हार्ट अटैक के लक्षण लेकर आए। इसके साथ ही 40 रोगी इमरजेंसी में भर्ती हुए। इसी तरह ब्रेन स्ट्रोक के 10 रोगी हैलट इमरजेंसी में पहुंचे। आठ रोगी ब्रॉट डेड स्थिति में अस्पताल में लाए गए।
कार्डियोलॉजी की ओपीडी में 1078 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें 10 रोगी हार्ट अटैक के लक्षण वाले पहुंचे उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया गया। इसके साथ ही 87 रोगी इमरजेंसी में आए। कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि रोगी शुरुआती लक्षण को नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ जाती है। ठंड में नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे हृदय को शरीर गर्म रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। कार्डियोलॉजी में शाम तक सात रोगी ब्रॉट डेड स्थिति में लाए गए।
ठंड में ब्लड प्रेशर अधिक होने से गुर्दा रोगियों की हालत बिगड़ रही है। मल्टी सुपर स्पेशियिलटी हॉस्पिटल के गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. युवराज गुलाटी ने बताया कि हाई बीपी से गुर्दे में खराबी बढ़ती है। गुर्दे की खराबी से बीपी बढ़ता है। इस तरह दुष्चक्र बन जाता है। क्रोनिक किडनी डिजीज के पुराने रोगियों की डायलिसिस करनी पड़ रही है। गुर्दा रोगी ठंडक में बीपी और डायबिटीज नियंत्रित रखें।
Next Story