उत्तर प्रदेश

UP News: जमीन विवाद में हुई बमबारी, गांव में मचा हड़कंप

Sarita
22 March 2025 7:26 AM IST
UP News: जमीन विवाद में हुई बमबारी, गांव में मचा हड़कंप
x
UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं।
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद बमबाजी हुई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने यहां बताया कि जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के शीशौ गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर श्रीचंद और भगवती के बीच मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर देशी कट्टा से बना बम फेंक दिया, जिससे अपने घर की छत पर बैठे रामशंकर मिश्रा (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि मिश्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story