उत्तर प्रदेश

Up News: कुएं में मिला लापता युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

Sarita
11 May 2025 7:39 AM IST
Up News: कुएं में मिला लापता युवक का शव, जाँच  में जुटी पुलिस
x
Up News: जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पथना गांव के प्रधान के 22 वर्षीय बेटे का शव घर से आधा किलोमीटर दूर कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बता दें कि करंजाकला ब्लॉक के पथना गांव के वर्तमान प्रधान चंद्र भवन गौतम ने बीते शुक्रवार को सराय ख्वाजा थाने में तहरीर दी थी कि उनका 22 वर्षीय बेटा कौशलेंद्र कुमार उर्फ ​​सतीश गौतम गुरुवार रात करीब एक बजे से घर से अचानक गायब हो गया है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच शनिवार की शाम परिजनों को घर से आधा किलोमीटर दूर दुर्गंध आने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर गए तो देखा कि एक कुएं के पास से दुर्गंध आ रही थी।
जब लोगों ने कुएं के अंदर देखा तो पता चला कि कुएं के अंदर एक युवक का शव तैर रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर शव को बाहर निकाला और शव की पहचान कौशलेंद्र के रूप में हुई। इसके बाद कौशलेंद्र के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
Next Story