- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: लापता...
उत्तर प्रदेश
UP News: लापता व्यापारी का शव गंग नहर से बरामद, दो गिरफ्तार
Sarita
11 Jun 2025 6:40 AM IST

x
UP News: सोमवार से लापता एक व्यापारी का शव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र में गंग नहर से बरामद किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन का कारोबार करने वाले व्यापारी की हत्या कर दी गई थी और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, मोबाइल व्यापारी नवीन मित्तल (45) का शव भारतीय कॉलोनी के पास गंग नहर से बरामद किया गया. नई मंडी थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) दिनेश चंद भगेल ने संवाददाताओं को बताया कि इस सिलसिले में दुकानदार नमन जिंदल और उसके सहायक आतिश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है|
भगेल ने कहा, "दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है." उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शव बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी दुकानदार ने कबूल किया कि नवीन मित्तल की गला घोंटकर हत्या की गई थी. पुलिस ने बताया कि जब दुकानदार ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और इसी दौरान सोमवार रात को मित्तल की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Next Story





