- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: रेलवे ट्रैक...

x
UP News: बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर जीआरपी जंक्शन थाने के हेड कांस्टेबल विनीत कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। हेड कांस्टेबल का सिर धड़ से अलग पड़ा मिला, जिससे ट्रेन से कटकर आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की जानकारी बरेली जंक्शन के अधिकारियों को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुभाषनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच शुरू कर दी गई है। हेड कांस्टेबल विनीत कुमार वर्दी पहने हुए थे और उनके पास पिस्टल भी थी। उनकी जेब से मोबाइल फोन, पर्स मिला। शव के पास एक बैग रखा मिला। सुभाषनगर थाना पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि विनीत का परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रहता है। वह मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला था। परिवार में पत्नी नेहा, एक बेटा 11 साल और आठ साल की बेटी है।
विनीत दिसंबर 2024 से यहां तैनात थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि वह बेगमपुरा एक्सप्रेस में ड्यूटी पर थे। सीओ जीआरपी एके सिंह और इंस्पेक्टर परवेज खान ने बताया कि अभी आत्महत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
TagsUPरेलवे ट्रैकहेड कांस्टेबलशवUPrailway trackhead constablebodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





