उत्तर प्रदेश

UP News: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही का खून से लथपथ शव मिला, मची अफरातफरी

Sarita
24 July 2025 7:39 AM IST
UP News: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही का खून से लथपथ शव मिला, मची अफरातफरी
x
UP News: फिरोजाबाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे एक रिक्रूट सिपाही ने पुलिस लाइन की बैरक नंबर एक की तीन मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद सिपाही के नीचे गिरते ही पूरी बैरक में अफरा-तफरी मच गई। साथी सिपाही आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस लाइन से बाहर आकर हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी के समझाने के बाद सिपाहियों ने जाम खोला। हालांकि, पुलिस के आला अधिकारी इसे आत्महत्या के बजाय हादसा बता रहे हैं।
मूल रूप से गाजियाबाद के एम-17 प्रताप विहार सेक्टर 12 निवासी किशन पाल सिंह पुलिस विभाग में एसआई के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका सबसे छोटा बेटा तरुण कुमार (30) पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित होने के बाद फिरोजाबाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेने आया था। बुधवार सुबह परेड समाप्त होने के बाद उक्त रिक्रूट सिपाही ने बैरक नंबर एक की तीन मंजिला छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी इससे साफ इनकार कर रहे हैं।
अधिकारियों
का कहना है कि पैर फिसलने से छत से गिरकर उसकी मौत हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय भी पुलिस लाइन पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझाकर शांत कराकर पुलिस लाइन में वापस भेजकर दोनों ओर के गेट बंद कराए। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि एक रिक्रूट आरक्षी की छत से गिरने से मौत हो गई। आत्महत्या करने की बात गलत है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
Next Story