- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: रेलवे लाइन पर...
उत्तर प्रदेश
Up News: रेलवे लाइन पर पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप
Sarita
21 Feb 2025 8:14 AM IST

x
Up News: मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों की तलाश शुरू कर दी। थाना बिलारी क्षेत्र के गांव पीपली चक में गुरुवार सुबह मुरादाबाद चंदौसी रेलवे लाइन के बीच अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव की शिनाख्त न हो पाने पर उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है और आसपास के इलाकों और थानों में फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
TagsUpरेलवे लाइनव्यक्तिशवहड़कंपUprailway linepersonbodycommotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





