उत्तर प्रदेश

UP News: गोमती नदी में तैरता मिला वृद्ध का शव

Sarita
3 March 2025 8:11 AM IST
UP News: गोमती नदी में तैरता मिला वृद्ध का शव
x
UP News: रविवार को लोनीकटरा थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली गोमती नदी में एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के जौरास गांव के पास गोमती नदी के किनारे शव पड़ा देखा गया। उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
वहीं, कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, तब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस की जांच में मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है। जिसके अनुसार मृतक का नाम दयाराम (66) निवासी सुवंश खेड़ा मजरा बहरौली थाना नगराम लखनऊ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत कैसे और कब हुई या उसके साथ कोई अनहोनी हुई, इन सवालों का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिलेगा।थाना प्रभारी दौमित्र सेन रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट से सच्चाई सामने आ जाएगी।
Next Story