उत्तर प्रदेश

Up News: अभिनेत्री सपना सिंह के 14 वर्षीय बेटे का शव बरामद

Sarita
11 Dec 2024 8:51 AM IST
Up News:  अभिनेत्री सपना सिंह के 14 वर्षीय बेटे का शव बरामद
x
Up News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसमें अभिनेत्री सपना सिंह के 14 वर्षीय बेटे सागर गंगवार का शव बरामद हुआ है। सपना सिंह कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। सागर यहां अपने मामा के घर रहता था। वह शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव अधलखैया गांव के पास नाले से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
उनसे पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलने पर सागर की मां सपना सिंह मुंबई से बरेली पहुंच गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। 14 वर्षीय सागर गंगवार अपने मामा ओमप्रकाश के साथ शहर की आनंद विहार कॉलोनी में रहता था। वह स्प्रिंगडेल स्कूल में आठवीं का छात्र था। पुलिस ने उसके दोस्त समेत कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
Next Story