- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सड़क किनारे...

x
Up News: थाना क्षेत्र के मोहनपुर सहावर मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। परिजनों के मुताबिक ठाठी गांव निवासी 32 वर्षीय बॉबी सिंह पुत्र अमर सिंह की मां का त्रयोदशी संस्कार बीते रविवार को किया गया था। समारोह समाप्त होने के बाद बॉबी सोमवार की सुबह बचा हुआ सामान वापस करने के लिए सिढ़पुरा कस्बा गया था, लेकिन दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम को उसका शव मोहनपुर-सहावर मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास पड़ा मिला। परिजन शव को घर ले गए और रोने बिलखने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpसड़कयुवकशवकोहरामUproadyoung manbodychaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





