- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: झाड़ियों में...
उत्तर प्रदेश
Up News: झाड़ियों में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
19 Jun 2025 11:46 AM IST

x
Up News: गुरुवार की सुबह भरखनी गांव में ब्लॉक मुख्यालय के पास झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव से कुछ दूरी पर एक बाइक और एक घायल युवक भी मिला, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक बार-बार अपना बयान बदल रहा है, जिससे मामला और पेचीदा होता जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से घटना की जांच कर रही है। सुबह जब ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय की ओर गए तो उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव दिखाई दिया। पास में ही एक बाइक और घायल युवक भी पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक की पहचान आशुतोष पुत्र गिरीश पाल निवासी गांव अनंगपुर के रूप में की। वहीं घायल युवक की पहचान गोपाल पुत्र गुड्डू निवासी अनंगपुर के रूप में हुई। गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई गोविंद के साथ ऑटो में सवार था, लेकिन मौके पर न तो गोविंद मिला और न ही ऑटो। उसका बयान लगातार बदल रहा है, जिससे पुलिस को शक हो रहा है। घायल गोपाल को प्राथमिक उपचार के लिए पाली पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
TagsUpझाड़ियोंयुवकशवजांचपुलिसUpbushesyoung manbodyinvestigationpolice जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





