- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: झाड़ियों में...

x
Up News: नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना छोटा परेड ग्राउंड और रेलवे ट्रैक के बीच स्थित मेड़ की झाड़ियों में हुई, जहां 40 वर्षीय राजू पुत्र मोहम्मद शफीक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग सुबह टहलने निकले थे, तभी झाड़ियों में शव दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई ने बताया कि राजू बुधवार रात करीब आठ बजे घर के पास टहल रहा था। रात में वह कब और कैसे लापता हुआ, इसका पता नहीं चल सका है। सुबह सूचना मिली कि उसका शव झाड़ियों में मिला है। मृतक नगर क्षेत्र के नौशेरा के पास अली जान पुरवा का रहने वाला है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
सूचना मिलने पर नगर क्षेत्राधिकारी ज्योति श्री, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। नगर कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जल्द ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
TagsUpझाड़ियोंयुवकशवहड़कंपUpbushesyoung manbodycommotion जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





