- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खेत में मिला...

x
Up News: चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अवधपुर गढ़वा टोला में शुक्रवार की सुबह 10 बजे गेहूं के खेत में 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। युवक की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले में पिछले एक सप्ताह में यह दूसरा अज्ञात शव है। इसके पहले गगहा में एक युवती का शव मिला था, जिसकी भी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। चौरीचौरा में मिले युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे।
उसके पैर और पीठ पर चोट के निशान थे। युवक की मुट्ठी बंधी हुई थी। नाक से खून भी निकला था। वह काले रंग की जैकेट और लोअर पहने था। ऐसा लग रहा था जैसे उसे घसीट कर यहां फेंका गया हो। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुट गई है। सुबह अवधपुर निवासी मंतराज की पत्नी गेहूं के खेत में सिंचाई करने जा रही थी। तभी खेत में शव देख शोर मचाया। अज्ञात युवक का शव मिला है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
TagsUpखेतयुवकशवUpfieldyoung manbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





