उत्तर प्रदेश

UP News: नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sarita
2 March 2025 7:43 AM IST
UP News:   नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
x
UP News: कोतवाली मोहनगंज अंतर्गत ग्राम राजा का पुरवा मजरा बड़कोट निवासी संतोष (32) पुत्र मंगल का शव पुलिस ने नाले के पास से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि संतोष शाम करीब साढ़े छह बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
मृतक के भतीजे इंद्रेश कुमार ने अपनी तहरीर में चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि संतोष को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Next Story