उत्तर प्रदेश

UP News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

Sarita
18 Dec 2024 9:46 AM IST
UP News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव,  मचा कोहराम
x
UP News: क्योलड़िया थाना क्षेत्र के मुड़िया मलूकपुर गांव के हरिनंद के परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। उनका बेटा गौरव (21 वर्ष) रात में कमरे में सोया था। मंगलवार को जब परिजन घर आए तो उसका शव कुएं में लटका मिला। सूचना मिलने पर सीओ प्रशिक्षु अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से उसकी मां सत्यवती, भाई सूरज सिंह, बहन सीमा, दीना बदहवास हैं।
मृतक गौरव का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया। वह एक माह पहले ही जेल से छूटकर आया था।
Next Story