- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
UP News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किशोरी का शवजांच में जुटी पुलिस
Sarita
1 March 2025 9:31 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां, एक 18 वर्षीय लड़की का शव खेत में संदिग्ध हालत में मिला. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. लड़की का गला दुपट्टे से बंधा मिला. पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है. यह पूरी घटना जिले के हरदी इलाके के बहारपुर गांव की है. जहां, काम पर जा रहे ग्रामीणों ने एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की का शव देखा. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी|
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. उसका गला दुपट्टे से बंधा हुआ है. ऐसे में पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है| लड़की की तस्वीर आसपास के थानों को भेज दी गई है. लड़की ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है। किशोरी की पहचान हो जाने पर मामले को सुलझाना आसान हो जाएगा।
TagsUPकिशोरीशवजांचपुलिस UPTeenagerBodyInvestigationPoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





