उत्तर प्रदेश

UP News: खून से लथपथ मिला बच्ची का शव, मचा हड़कंप

Sarita
30 Jun 2025 3:38 PM IST
UP News: खून से लथपथ मिला बच्ची का शव, मचा हड़कंप
x
UP News: बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के टेढ़ीकुइयां गांव के बाग में रविवार की सुबह 10 वर्षीय बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो शव को कुत्तों के झुंड ने घेर रखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि बच्ची के शरीर पर 45 से अधिक घाव मिले हैं। पुलिस का कहना है कि कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत हुई है। संतकबीर नगर जिले के बेलहर कला क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी गयासुद्दीन की पत्नी मेराजुन्निशा तीन माह पूर्व अपने बच्चों के साथ टेढ़ीकुइयां स्थित अपने भाई इकबाल के घर आई थी।
मेराजुन्निशा ने बताया कि उसकी बेटी नूर शबा उर्फ ​​शब्बो (10) रविवार की भोर में घर से करीब तीन सौ मीटर दूर बाग में आम बीनने गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने सोचा कि कहीं खेल रही होगी। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने बाग में एक युवती का शव देखा। शव को कुत्तों ने घेर रखा था। इसी बीच खेत पर पानी लगाने गया मेराजुन्निशा का भाई इकबाल भी शव मिलने की सूचना पाकर बाग में पहुंचा। उसने देखा कि शव उसकी भतीजी शब्बो का था। शव का सिर और पैर का हिस्सा मिट्टी से सना हुआ था। माना जा रहा है कि युवती ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन कुत्तों ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा।
मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी और थानाध्यक्ष मोतीलाल भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि कुत्तों के काटने से युवती की मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
Next Story