- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पेड़ से लटका...
UP News: पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

UP News: मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव सकट में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव मक्के के खेत के किनारे पेड़ से लटका मिला। मजदूर की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मृतक शुक्रवार दोपहर से घर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरा मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
मामले के अनुसार शनिवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर मक्के के खेत के किनारे कंज के पेड़ से मजदूर बलवंत पुत्र हीरीलाल का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बलवंत शुक्रवार दोपहर घर से निकला था और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी बलवंत का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह जैसे ही उसका शव लटके होने की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।





