- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: जंगल में पेड़...

x
Up News : गुरुवार को सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ जंगल में एक साथ युवक और युवती का शव पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। देर शाम तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। गुरुवार की दोपहर बैजनाथ गांव से सटे जंगल में जानवर लेकर गए चरवाहों ने बरगद के पेड़ से लटकते शव देखे।
युवक और युवती का शव फंदे के सहारे लटक रहा था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लड़के की पहचान दशरथ पुत्र देव नारायण गोंड (17) निवासी मोरैला और लड़की की पहचान चिंता पुत्री रामचंद्र गोंड (15) निवासी मोरैला के रूप में हुई है। दोनों का थाना क्षेत्र रामपुर बरकोनिया है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रामपुर बरकोनिया एसओ कमल नयन दुबे भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा गया और जांच शुरू की गई। कुछ देर बाद एसपी अशोक कुमार मीना, सीओ सदर रणधीर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। एसपी अशोक कुमार मीना ने बताया कि घटनास्थल के हालात देखकर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
TagsUpजंगलप्रेमी युगलशवUpforestloversbodiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





