- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बाथरूम में...
उत्तर प्रदेश
UP News: बाथरूम में मिले पति-पत्नी के शव, गीजर से गैस रिसाव के कारण मौत की आशंका
Sarita
22 Dec 2025 7:54 AM IST

x
UP News: पीलीभीत में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरुकुलपुरम में मकान के बाथरूम में रविवार रात पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में गीजर से गैस रिसाव के कारण दम घुटने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की गहन जांच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना रविवार देर रात सामने आई। मोहल्ला गुरुकुलपुर में हरजिंदर सिंह (42 वर्ष) अपनी पत्नी रेनू सक्सेना (40 वर्ष) के साथ किराये के मकान में रहते थे। हरजिंदर डीआरडीए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रविवार रात हरजिंदर और उनकी पत्नी रेनू बाथरूम में मृत पाए गए। बाथरूम की कुंडी अंदर से बंद थी। पुलिस के अनुसार, हरजिंदर पूरे कपड़े और जूते पहने हुए थे, जबकि उनकी पत्नी नग्न अवस्था में थीं। बाथरूम के भीतर गीजर और गैस सिलेंडर लगे हुए थे।
बताया गया कि शाम के समय छत पर कपड़े पड़े देख पड़ोस की एक महिला ने पहले रेनू को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हरजिंदर के नंबर पर भी कॉल कराया गया, पर फोन नहीं उठा। आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा।
पुलिस का कहना है कि महिला के बाएं हाथ में फ्रैक्चर था, जिस पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पति उन्हें नहला रहा था और इसी दौरान गैस रिसाव से दोनों का दम घुट गया। दोनों की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी।
सूचना पर एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया गीजर से गैस रिसाव के कारण दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsUPबाथरूमपति-पत्नीशवbathroomhusband and wifebodies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





