- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बंदरों पर...
उत्तर प्रदेश
Up News: बंदरों पर फेंकी कुल्हाड़ी, बेटे की गर्दन कटी दर्दनाक मौत
Sarita
6 Jun 2025 6:22 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक पिता की लापरवाही के चलते उसके इकलौते ढाई साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पूरी घटना जिले के कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव की है। यहां के निवासी लखन सैनी ने गलती से अपने घर में खेल रहे बेटे आरव की तरफ कुल्हाड़ी फेंक दी। लखन ने दावा किया कि वह बंदरों को भगाने के लिए कुल्हाड़ी फेंक रहा था, लेकिन दुर्भाग्य से वह आंगन में खेल रहे बेटे की गर्दन पर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर पास के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। लेकिन चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही कर दिया अंतिम संस्कार इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। बाद में जब मामले की जानकारी सामने आई तो पुलिस ने जांच शुरू की। बच्चे के मामा ने पिता लखन सैनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।
उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था और लखन पहले भी अपनी पत्नी अनीता के साथ मारपीट कर चुका है। वहीं गांव के एक जिला पंचायत सदस्य ने भी मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस ने फिलहाल इसे हादसा माना है। इंस्पेक्टर का कहना है कि गांव में बंदरों का आना आम बात है और लखन ने बंदरों को भगाने की कोशिश की थी। लेकिन हादसे में कुल्हाड़ी बच्चे को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
TagsUpबंदरोंकुल्हाड़ीबेटेमौतUpmonkeysaxesondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





