- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: संदिग्ध हालत...
उत्तर प्रदेश
Up News: संदिग्ध हालत में मिला ऑटो चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
12 March 2025 10:33 AM IST

x
UP News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक टेंपो पलट गया। घायल टेंपो चालक को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बासित नगर निवासी विनय पुत्र रामनरेश टेंपो चलाकर परिवार का गुजारा करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता रामनरेश के मुताबिक एक सिपाही ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके बेटे का टेंपो पलट गया है। जब वह पिपरिया पुल के पास पहुंचे तो उनका बेटा बेहोशी की हालत में घायल पड़ा था।
मंगलवार रात परिजनों ने विनय को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह 8:00 बजे डॉ. अनुज पाल ने बताया कि ऑटो चालक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
TagsUpसंदिग्धऑटो चालकशवजांचपुलिसUpsuspiciousauto driverbodyinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





