- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कार के शीशे...
उत्तर प्रदेश
Up News: कार के शीशे पर गर्दन रख बंदर देख रहा था मासूम,अचानक हुआ ऐसा जिससे परिवार में मचा कोहराम
Sarita
12 March 2025 11:37 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के चंदाडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक डेढ़ साल के बच्चे की गर्दन कार के दरवाजे के शीशे में फंस जाने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम की है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक जिले के उभांव थाना क्षेत्र के चकिया गांव के रोशन ठाकुर अपने परिवार के साथ नई कार की पूजा करने के लिए चंदाडीह गांव स्थित मंदिर गए थे।
रोशन के भाई रवि ठाकुर ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पूजा के बाद घर लौटते समय रास्ते में कार का आधा शीशा खुला हुआ था और उनका डेढ़ साल का भतीजा रेयांश कार के शीशे पर गर्दन रखकर बंदर को देख रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच कार स्टार्ट करते समय अचानक कार का शीशा बंद हो गया, जिससे मासूम रेयांश की गर्दन शीशे में फंस गई। इससे वह अचेत हो गया। उन्होंने बताया कि आनन-फानन में परिजन रेयांश को मऊ ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उभांव थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
TagsUpकारशीशेगर्दनबंदरमासूमपरिवारकोहराम Upcarglassneckmonkeyinnocentfamilychaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





