- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: एंबुलेंस और...
उत्तर प्रदेश
Up News: एंबुलेंस और पिकअप में टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत
Sarita
15 Jun 2025 9:53 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन संख्या 59.700 के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार एंबुलेंस शव लेकर लखनऊ से गाजीपुर जा रही थी। उसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेठी में हुए इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन काफी तेज गति से चल रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
TagsUpएंबुलेंसपिकअपटक्कर5मौतUpambulancepickupcollision5 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





