- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बच्ची से रेप...
उत्तर प्रदेश
UP News: बच्ची से रेप का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
Sarita
27 July 2025 6:20 AM IST

x
UP News: मध्य प्रदेश की सीमा से लगे एक गांव में माता-पिता के साथ रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी 20 साल के एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। वह उसे घर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शरीर पर काटने के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को सीएचसी नरैनी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि गुप्तांग से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। देर रात बाल रोग विशेषज्ञ के न होने पर बच्ची को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
उधर, सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने रात में ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया। गुढ़ाकला गांव में गुढ़ा मंदिर रोड पुलिया के पास मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवक घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को अपने घर में उठा ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस और परिजनों ने बच्ची को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां से देर रात बच्ची को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इसी बीच रात करीब 12 बजे पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
TagsUPबच्चीरेपआरोपीगिरफ्तारUPgirlrapeaccusedarrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





