- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सिलेंडर लदे...
उत्तर प्रदेश
Up News: सिलेंडर लदे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल
Sarita
26 Oct 2025 9:33 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के शंकर होटल के सामने शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है कि बलिया से पटना सिलेंडर लेकर जा रहा एक ट्रक शंकर होटल के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गया, जिससे उसका नियंत्रण खो गया और वह खाई में गिर गया।
गनीमत रही कि कार सवार लोग गाड़ी से उतरकर होटल में चाय पीने जा रहे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे में चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बासुदेव निवासी 50 वर्षीय सर्वदेव राजभर पुत्र राम सनेही राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने भेज दिया। आगे की जाँच जारी है।
TagsUpट्रककारटक्करव्यक्तिघायलUptruckcarcollisionpersoninjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





