उत्तर प्रदेश

Up News: तेज रफ्तार डंपर ने बच्चे को रौंदा ग्रामीणों में आक्रोश

Sarita
29 Oct 2025 8:13 AM IST
Up News:  तेज रफ्तार डंपर ने बच्चे को रौंदा ग्रामीणों में आक्रोश
x
Up News : टांडा थाना क्षेत्र के यूसुफ नगर गाँव में अपने घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे को एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डंपर में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया।यूसुफ नगर निवासी आठ वर्षीय अर्श तीसरी कक्षा का छात्र था। मंगलवार दोपहर वह अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अवैध खनन सामग्री से भरा एक तेज़ रफ़्तार डंपर गाँव की संकरी सड़क से गुज़र रहा था। चालक ने नियंत्रण खो दिया और डंपर अर्श को कुचलता हुआ निकल गया।
बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। अर्श के पिता दिल्ली में मज़दूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में उनकी माँ और दो साल की छोटी बहन हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार गमगीन हो गया। इस हादसे से ग्रामीणों में भारी गुस्सा भड़क गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक टांडा कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है।
Next Story