उत्तर प्रदेश

Up News: स्कूल जा रही स्कॉर्पियो पलटी, बच्चे की मौत

Sarita
7 Oct 2025 11:17 AM IST
Up News:   स्कूल जा रही स्कॉर्पियो पलटी,  बच्चे की मौत
x
Up News: मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को ले जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई।
हादसा सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। मिर्जापुर गांव में पाडली रोड पर एमएसक्यू पब्लिक स्कूल है। स्कूल का चालक अनुज और प्रधानाचार्य बाबूराम कासमपुर गांव से 15 बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और बार-बार लापरवाही से ओवरटेक कर रहा था। अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।
राहगीरों ने बच्चों को बचाया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी सुनील नागर मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा होते ही बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। कासमपुर निवासी विनय का 7 वर्षीय पुत्र हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य बच्चे गौरव, तरुण, आरजू, आर्यन, रिया, एबी और कन्नू भी घायल हो गए।हार्दिक का परिवार उसे इलाज के लिए हरियाणा के जगाधरी स्थित एक अस्पताल ले गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।
हार्दिक केजी का छात्र था और दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मज़दूरी करते हैं।
Next Story