- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: आवारा कुत्तों...
उत्तर प्रदेश
Up News: आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 साल की मासूम पर हमला,मौत
Sarita
7 Jun 2025 8:18 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के अफजलगढ़ इलाके में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां फैजी कॉलोनी में आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग नगर पालिका की लापरवाही को लेकर काफी गुस्से में हैं. मिली जानकारी के मुताबिक घटना फैजी कॉलोनी की है|
यहां रहने वाली गुलशन नाम की महिला अपनी 5 साल की बेटी यास्मीन के साथ दूध लेने गई थी. दूध लेकर लौटते वक्त गुलशन आगे निकल गई और यास्मीन थोड़ा पीछे रह गई. तभी अचानक 10-12 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया. कुत्तों ने यास्मीन को कई जगह से नोंच डाला और घसीट कर ले गए. बच्ची दर्द से चीखती रही लेकिन आसपास कोई नहीं था जो उसकी मदद कर सके. थोड़ी देर बाद एक राहगीर ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में देखा और शोर मचाया|
तब तक बच्ची की हालत गंभीर हो चुकी थी. जब तक परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को सीएचसी अस्पताल ले गए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।
TagsUpआवाराकुत्तोंमासूमहमलामौत Upstraydogsinnocentattackdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





