उत्तर प्रदेश

Up News: तेज रफ्तार ऑडी में अचानक लगी आग

Sarita
7 Sept 2025 9:04 AM IST
Up News: तेज रफ्तार ऑडी में अचानक लगी आग
x
Up News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शहीद पथ स्थित पलासियो मॉल के सामने एक तेज़ रफ़्तार ऑडी कार में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑडी कार शहीद पथ पर तेज़ रफ़्तार से जा रही थी। उसी दौरान अचानक उसमें से धुआँ निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुँच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। गनीमत रही कि कार में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस की शुरुआती जाँच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालाँकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने कार मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जाँच जारी है। हादसे के वक़्त कई राहगीर मौके पर मौजूद थे।
Next Story