उत्तर प्रदेश

UP News: बाइकों की भिड़ंत के बाद मारपीट, युवक की मौत

Sarita
30 Nov 2025 7:28 AM IST
UP News: बाइकों की भिड़ंत के बाद मारपीट, युवक की मौत
x
UP News: बाइक टकराने से दो युवकों में विवाद हो गया। उन्नाव के दीरपालगंज निवासी शैलेंद्र कुमार को जमकर पीटा गया। घायल को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंचे। उन्होंने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया गया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आ सकेगी।
उन्नाव जनपद के दीरपालगंज निवासी शैलेंद्र कुमार शनिवार शाम को बहन की नंद की ससुराल ग्राम पूरा गुरबक्शगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इचौली गांव के पास बाइक से आ रहे उन्नाव के ही सिंहन खेड़ा निवासी राजकुमार से शैलेंद्र की बाइक टकरा गई।
इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि राजकुमार ने शैलेंद्र को लात-घूंसों से पीट दिया और मौके से भाग निकला। आसपास के ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामलेे में शैलेंद्र के पिता सुरजू प्रसाद ने उन्नाव के सिंहन खेड़ा गांव निवासी राजकुमार पर बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
Next Story