
x
Uttarakhand उत्तराखंड :उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र एक बार फिर से बड़ी चर्चाओं में है। जहां आज तड़के एनआईए (NIA) की टीम ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनका संपर्क किसी बड़े आतंकी गिरोह से था और हाल ही में देश में हुई बम ब्लास्ट की घटना में भी यह लोग शामिल हो सकते हैं।इनमें एक मौलाना भी शामिल है। जिसका नाम मोहम्मद आसिम है। जो बिलाली मस्जिद (बनभूलपुरा लाइन न0 8) में मौलाना है। पिछले 4 सालों से यहां मस्जिद में नमाज पढ़ता है।
इसके साथ ही बच्चों को उर्दू भी पढ़ाता है। मौलाना उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, NIA की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।टीम पूछताछ के लिए दोनों को अपने साथ ले गई है। पूछताछ के बाद ही ये पता चलेगा कि क्या इन लोगों का आतंकी गिरोह से संपर्क है, और यह किस बड़ी घटना में शामिल थे। हालांकि स्थानीय पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।
TagsUttarakhandNIA टीमछापादोगिरफ्तारUttarakhandNIA team raidstwo arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





